जिला हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के अंतर्गत हजारा ग्रांट में शाहनवाज जी के नेतृत्व में शादाब शाह जी के आवास पर जन अधिकार पार्टी (ज) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां वर्षों से जनता को केवल झूठे वादों और खोखले नारों के सहारे गुमराह करती आ रही हैं। आज आम जनता बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है, लेकिन
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हरिद्वार-रुड़की नदीम अहमद जी, युवा जिला अध्यक्ष सालीम शाह जी, जिला उपाध्यक्ष सोनू शाह जी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हरिद्वार-रुड़की नदीम अहमद जी, युवा जिला अध्यक्ष सालीम शाह जी, जिला उपाध्यक्ष सोनू शाह जी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में आजम अली, अर्सलान मलिक, बाबर, अली खान, शोएब, अफजल, जाकिर, शौकीन, आजाद, शहबाज, सादिक, नईम, उस्मान, साहिल एवं आदिल सहित अनेक क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
