पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा

आज जिला हरिद्वार की विधानसभा पिरान क्लियर में जिला अध्यक्ष रुड़की–हरिद्वार नदीम अहमद जी द्वारा खोले गए पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) जिला हरिद्वार में निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी जनसरोकारों की आवाज़ बनकर हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जिला हरिद्वार की सभी सीटों पर चुनाव लड़कर एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। । कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों, विचारधारा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) आने वाले समय में हरिद्वार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *