और पार्टी की जनहितकारी विचारधारा, सामाजिक न्याय, समान अधिकार और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने के संकल्प से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग—महिला, युवा, मजदूर, किसान और कमजोर तबकों—के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। यही कारण है कि आज पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लोग स्वेच्छा से पार्टी से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला प्रभारी हरिद्वार फैजान अंसारी जी, जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन जी, ब्लॉक अध्यक्ष एहसान शाह जी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में यासमीन जी, सादिया जी, सोफिया जी, शाईस्ता जी, रीका जी, सोनिया जी, कहकशा जी, आलिया जी, मेहरूबा जी, सानिया जी, मेहराना जी, किसवर जी, नूरजहां जी, कमरी जी, चांदनी जी, साईना जी, शमा परवीन जी, उजमा जी, यासमीन जी, शाम जी, गुलनाज जी आदि महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
