जिला हरिद्वार की विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम माधोपुर में आदिल जी एवं तौकीर जी के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में बैठक में भाग लेकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति अपना विश्वास जताया तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सिफ़तेन जी, आदिल रशीद, मौ. उदेस, तमरेज अली, मौ. अनीश, सुलेमान, हाजी मुस्तकीम, अब्दुल सत्तार, दिलशाद अहमद, शमशाद अली, प्रकाश, काला, प्रेम एवं मौ. नाजिम आदि उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष हरिद्वार आलीम अंसारी जी, जिला अध्यक्ष रुड़की हरिद्वार नदीम अहमद जी, प्रदेश सचिव कुर्बान अली जी, वरिष्ठ नेता इस्लाम सलमानी जी, वरिष्ठ नेता हसरत अली जी, राव नौशाद जी, जिला सचिव राव सद्दाम जी, मेहरबान जी, तौफीक जी, कुर्बान ठेकेदार जी, इकराम जी, आवाद जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *