बैठक में सर्वसम्मति से सलमानी संगठन द्वारा जन अधिकार पार्टी (ज) को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इस बात पर जोर दिया गया कि सलमानी समाज को उसकी उचित पहचान और हक़ दिलाने के लिए संगठन और जन अधिकार पार्टी मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। बैठक में सलमानी समाज से लियाकत सलमानी जी जिलाध्यक्ष हरिद्वार नसीम सलमानी रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष छोटा सलमानी लंढोरा अध्यक्ष आबिद खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी (ज) से जिला अध्यक्ष अलीम अंसारी जी, युवा जिला अध्यक्ष बिजेंदर चौधरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत ठेकेदार जी, ब्लॉक प्रभारी बहादराबाद शहजाद साबरी, जमाल अख्तर जी, शाहरुख जी, एडवोकेट बोली शाह जी, मेहरबान जी, राव नौशाद जी, जावेद जी, विशाल जी, रजनीत गौतम जी, तौफीक जी, मेहरबान जी, गुलफाम जी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।