। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, तथा जनता से सीधे जुड़कर जनसमस्याओं को आवाज़ देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (ज) आम जनता के हक़ और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी मजबूती के साथ मैदान में है। बैठक में मुख्य रूप से फुरकान जी, उस्मान मलिक जी, आलीशान मलिक जी, सलमान जी, आशिक मलिक जी, शाकिब जी, आसिफ मलिक जी, शाहनवाज जी, महबूब मलिक जी, मुशर्रत अंसारी जी, समीर अंसारी जी, सम्मी सलमानी जी सहित कई मौजिज़ एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
