जिला हरिद्वार की विधानसभा पिरान कलियर में जन अधिकार पार्टी (ज) के जिला अध्यक्ष हरिद्वार–रुड़की ग्रामीण नदीम अहमद जी के नेतृत्व में जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

इस अवसर पर संगठन को मज़बूती देने और जनहित की लड़ाई को तेज़ करने के उद्देश्य से कई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। जिसमें सगीर मलिक जी एवं शमशाद अब्बासी जी को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. असजद जी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं हाजी इंतजार त्यागी जी को विधानसभा पिरान कलियर का प्रभारी और आज़ाद अली जी को विधानसभा पिरान कलियर का अध्यक्ष फिरोज़ जी को विधानसभा उपाध्यक्ष तथा शमीम अल्वी जी एवं सगीर अब्बासी जी को विधानसभा सचिव पिरान कलियर की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अदनान अली जी, शाहनवाज़ अली जी एवं एडवोकेट अब्दुल्ला फारूक जी साजिद अली जी ने जन अधिकार पार्टी (ज) की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं नए साथियों को शुभकामनाएँ देते हुए यह विश्वास जताया गया कि उनके सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जन अधिकार पार्टी (ज) जनता के हक़, न्याय और विकास की आवाज़ को और मज़बूती से उठाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *