जिला हरिद्वार की विधानसभा रानीपुर में हमारी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष हरिद्वार बिजेन्द्र चौधरी जी द्वारा पार्टी के विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यालय उद्घाटन के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिली। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सदस्यता ग्रहण करने वालों में बीजेन्द्र चौधरी जी की धर्म पत्नी नेहा चौधरी जी, सुनिता साहनी जी, मांगे राम जी, मोनू पाल जी, अंकित जी, सिद्धार्थ जी, संजय चौधरी जी, शिवम् चौधरी जी, मयंक वर्मा जी, विष्णु शर्मा जी, अशोक पाठक जी, सर्वेश जी, सीरिया जाटव जी, हवालदार पोहनिया जी, सोहन गुप्ता जी, ललित जाटव जी, नौशाद अली जी, जीशान खान जी, गुलफाराज जी, दिनेश चौहान जी, उषा पाठक जी, अन्नू शर्मा जी, संजू जाटव जी, मयावती जी, सुंदरी जी आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी रानीपुर विधानसभा में तेजी से जनविश्वास हासिल कर रही है और संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *