
बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने जन अधिकार पार्टी (ज) की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपने विचार साझा किए तथा संगठन को विधानसभा लक्सर के साथ-साथ पूरे जनपद में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को जन-जन तक पहुँचाने और जनहित के संघर्ष को और तेज़ करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी फैज़ाना अंसारी जी, जिला अध्यक्ष रुड़की हरिद्वार नदीम अहमद जी, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिज़वान जी, विधानसभा प्रभारी जमाल अख्तर जी, युवा जिला अध्यक्ष शालीम शाह जी, जिला उपाध्यक्ष सोनू अल्वी जी, जिला उपाध्यक्ष रुड़की मौलाना आज़म जी, विधानसभा अध्यक्ष नफ़ीस जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य जमशेर जी, आसिफ जी, समद मलिक जी, मुन्तज़िर मलिक जी, गुलज़ार मलिक जी, शौकीन जी, शाहीद जी, जाननी जी, राजवीन्दर सिंह जी, मुआज आलम जी, अतीक जी, कलीम जी, आसिफ जी, मन्नवर जी, सावेज जी, प्रवेज अंसारी जी, मन्नवर अंसारी जी, सलमान जी, आज़म जी, डॉ फारुख जी, लक्खा जी, नवीश जज, अशोक सैनी जी आदि उपस्थित रहे।
