जिला देहरादून की विधानसभा सहसपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य अमजद इलाही जी की अध्यक्षता में आयोजित सहसपुर क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर सहसपुर क्रिकेट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नदीम जी, सोहिल खान जी, इसराइल खान जी, आरीफ जी एवं आसिफ जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट जैसे खेल युवाओं को नशे और गलत राह से दूर रखते हुए अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।


इस मौके पर जन अधिकार पार्टी से जिला अध्यक्ष पछवादून नभ बंसल जी, सलीम खान जी, अल्ला रक्खा जी, पूर्व ग्राम प्रधान सिंहनीवाला नसीबू हुसैन उर्फ मोनू जी, शहजाद अली जी, सलमान अली जी, साहिल खान जी, मो० इमरान जी, तासिन जी, प्रधान प्रतिनिधि हाजी सलीम जी, तौकीर आलम जी, साजिद जी, आदिल मिर्जा जी, भूरिया जी, सलमान खान जी, आरीफ जी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं युवा साथी मौजूद रहे।
