जिला हरिद्वार की विधानसभा मंगलौर के ग्राम टाण्डा भनेंड़ा में आयोजित दंगल कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र की जनता का उत्साह बड़ाया। दंगल के अखाड़े में जोश, उत्साह और खिलाड़ियों की संघर्ष भावना काबिल-ए-तारीफ़ रही।
और आज इस मैदान ने उसी जज़्बे को फिर से जीवंत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिज़वान जी, वरिष्ठ नेता जमाल अख़्तर जी, शाहरुख़ जी, एडवोकेट बोली शाह जी तथा मंगलौर की सम्मानित जनता की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। आने वाले समय में ऐसे आयोजनों को और मजबूत समर्थन देने के लिए हमारी पार्टी प्रतिबद्ध हैं।
