जिला हरिद्वार की विधानसभा रानीपुर के अंतर्गत ग्राम सभा अन्नेकी में शादाब मलिक जी के आवास पर जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद अशोक कुमार जी, एडवोकेट प्रयास कुमार जी, विशाल कुमार जी, शहजाद सलमानी जी, इस्लाम सलमानी जी, सतीश ठाकुर जी, मजर हसन जी, इंतजार जी, इनाम जी, अनुज जी, सिकंदर जी, डॉक्टर अमित जी सहित दर्जनों क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में प्रदेश सचिव कुर्बान अली जी, वरिष्ठ नेता इस्लाम सलमानी जी, हसरत ठेकेदार जी, जिला सचिव दीपक सैनी जी, जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) मजाहिद जी, जिला सचिव राव सद्दाम जी, शहजाद जी, नदीम जी, मनीष जी, शमसुद्दीन जी, फैजान जी, जाकिर जी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
