जन अधिकार पार्टी जनता की तकलीफों को केवल सुनने वाली नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने वाली पार्टी है। संगठन का उद्देश्य है कि आम आदमी की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाया जाए।

जिला हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के अंतर्गत पंचपुरी गढ़ मीरपुर में जन अधिकार पार्टी (ज) की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव कुर्बान अली जी, नौशाद ठेकेदार जी एवं शहजाद ठेकेदार जी ने की। बैठक आम जनता के बीच रखी गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और जमीनी हालात को सामने रखा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस अवसर पर पार्टी के घर-घर अभियान को लेकर जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अभियान जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और हर घर तक पार्टी की नीति, सोच और संघर्ष की बात पहुँचाने के लिए चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी किसी खास वर्ग की नहीं, बल्कि समाज के हर तबके की पार्टी है। बैठक में जन अधिकार पार्टी के हरिद्वार जिला अध्यक्ष अलीम अंसारी जी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार (रुड़की) नदीम अहमद जी, जिला प्रभारी फैजान अंसारी जी, ब्लॉक अध्यक्ष एहसान शाह जी, मुरसलीन राणा जी, मांगा हसन जी, साजिद जी, अमन जैन जी, साबिर मंसूरी जी, अलिफ साहनी जी, विजेंद्र चौधरी जी, मोमिन ठेकेदार जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों—आकिल साबरी जी, आबिद साबरी जी, बिलाल सईद जी, तौफीक जी, इरशाद जी, सुक्कड़ जी, अली शेर जी, राशिद ठेकेदार जी, जैन उल आब्दीन जी, समीर जी सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि जन अधिकार पार्टी को आम जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *