आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 52 अहवाबनगर में कॉंग्रेस पार्टी छोड़ वसीम ख़ान ने अपने सैकडो साथियों के साथ आरिफ़ पीर के सानिध्य में Aam Aadmi Party Uttarakhand की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्यता हिना ख़ान, असलम ख़ान, मोहम्मद अरशद, परवेज़ पीर, फिरोज, क़य्यूम, विक्की, अजय, मुशर्रफ, सत्तारी पीर, शमशाद, गुलज़ार ख़ान, आदि शामिल रहें। इस मौक़े पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती, पूर्व जिलाध्यक्ष सीवाईएसएस अमनदीप, अकरम कांच वाले, पवन कुमार, आरिफ पीर, प्रवीण कुमार, कुर्बान अली, राव तनवीर, अक्षय सैनी आदि मौजूद रहे।