जिला हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के अंतर्गत मुजाहिद जी के नेतृत्व में गड़ी संगीपुर स्थित इकराम सैटरिंग वाले , झिवरहेड़ी में नफीस जी के आवास तथा रणसूरा में डॉ. इंतज़ार जी के यहां पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों के दौरान क्षेत्र के कई समाजसेवियों, जागरूक नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रुड़की-हरिद्वार नदीम अहमद जी, युवा जिला अध्यक्ष सालिम शाह जी, नसीम अहमद जी, आसिफ अली जी, रहमत अली जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, क्षेत्रीय जनसमस्याओं एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
