जिला हरिद्वार में हमारी पार्टी जन अधिकार पार्टी -जनशक्ति के नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया

, जिसमें हजारों लोगों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ भाग लिया।
इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट है — युवाओं में घटते देशप्रेम के जोश को फिर से जगाना और हर साल स्वतंत्रता दिवस को एक यादगार पर्व बनाना।
हमारा संकल्प है कि तिरंगे की शान और आज़ादी का मान पीढ़ी-दर-पीढ़ी बरकरार रहे, और अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल हों।
इस भव्य यात्रा में शामिल सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवाओं और जनता का मैं एवं मेरी पार्टी दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
इस भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पार्टी की महासचिव Hema Bhandari जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा जी, राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक जी, प्रदेश सचिव प्रियंका रानी जी, प्रदेश सचिव Kurban Ali जी, Rashid Sultan Jojja जी, Rahmat Ali जी, Sanju Narang जी, युवा नेता दीपक भट्ट जी, टीम फैजान भाई, Huzaifa Ghãzî आदि शामिल रहे
तिरंगा हमारी शान — भारत हमारा अभिमान!
जय हिंद! जय भारत!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *